lower back pain treatment
lower back pain treatment : कमर दर्द आज एक सामान्य सी बीमारी है जो अक्सर लोगों में देखी जा सकती है और सूत्रों की मानें तो भारत में करीब 60% लोग ऐसे हैं जो कभी ना कभी पीठ दर्द की समस्या का सामना करते हैं और कुछ तो ऐसे हैं जिन्हें अक्सर ही ये समस्या रहती है। पीठ दर्द यूँ तो कोई बड़ी बीमारी नहीं है लेकिन हाँ अगर दर्द लगातार रहे तो डॉक्टर से मिलना बहुत जरूरी है। वैसे कमर दर्द उम्र पर भी निर्भर करता है, सामान्य रूप से 35 से 55 की आयु में ये समस्या ज्यादा देखी जाती है। कमर दर्द मुख्य रूप से 3 तरह का होता है 1. Postural Syndrome : गलत तरीके से बैठने या खड़े होने से हमारी रीढ़ की हड्डी में कुछ कोशिकाओं stressed यानि दब जाती हैं और कमर के नीचे दर्द होता है इसे पोस्टुरल सिंड्रोम कहते हैं। 2. Derangement Syndrome हमारी रीढ़ की हड्डी में disc होती हैं और इन disc में एक तरल पदार्थ होता है जिसके गड़बड़ होने से दूसरे tissue(ऊतकों) पर ज्यादा प्रेशर आ जाता है, इसे ‘slipped disc’ भी कहते हैं। 3. Dysfunction Syndrome : इस तरह की समस्या हमारी मांसपेशियों, जोड़ों, स्नायु के छोटे या ...